एक सप्ताह में बैंक निस्तारित करें पीएम सूर्यघर के लंबित आवेदन : डीएम

डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में पीएम सूर्यधर योजना के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई...

May 23, 2026 - 10:46
May 23, 2026 - 10:46
 0  6
एक सप्ताह में बैंक निस्तारित करें पीएम सूर्यघर के लंबित आवेदन : डीएम

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में पीएम सूर्यधर योजना के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिसमें परियोजना अधिकारी नेडा द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम है। जनपद में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन के रजिस्ट्रेशन पर्याप्त संख्या में हो रहे हैं परंतु बैंकों को प्रेषित किए गए आवेदनों में बैंक द्वारा समय से उनका निस्तारण न करने के कारण 305 आवेदन विभिन्न बैंक शाखों में लंबित पड़े हुए है। इस पर डीएम ने उपस्थित बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर लंबित प्रकरणों को निस्तारित करते हुए अगली बैठक मे अनुपालन प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार विद्युत विभाग मे विभिन्न स्तरों पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा में अधिशासी अभियन्ता विद्युत एवं राजापुर को निर्देश दिए गए कि समयांतर्गत निरीक्षण कर निर्धारित समय में मीटर वेरिफिकेशन कराकर उपभोक्ताओं को योजना का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी रजनीश कुमार पांडेय, सीडीपी सोलर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक सहित संबंधित बैंकर्स और वेंडर मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0