बैंक निस्तारित करें पीएम सूर्यघर योजना के लंबित आवेदन : डीएम
डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें योजना की प्रगति...
समीक्षा बैठक कर डीएम ने दिए निर्देश
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें योजना की प्रगति, लंबित आवेदनों तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
परियोजना अधिकारी नेडा द्वारा अवगत कराया गया कि माह मई में निर्धारित लक्ष्य 176 के सापेक्ष 167 की उपलब्धि हासिल की गई जो संतोषजनक नहीं है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि जनपद में रजिस्ट्रेशन लक्ष्य से अधिक होने के बाद भी इंस्टालेशन लक्ष्य के अनुरूप न होने का मुख्य कारण विभिन्न बैंक शाखाओं में पीएम सूर्य घर योजना के लंबित आवेदन पत्र की बढ़ती संख्या है। पोर्टल में प्रदर्शित सूचना के अनुसार 321 आवेदन विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित हैं। यदि इन आवेदनों का निस्तारण कर दिया जाए तो लक्ष्य प्राप्त करना संभव है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त बैंकों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत लंबित ऋण आवेदनों का निस्तारण आगामी समीक्षा बैठक जो प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होती है से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र उपभोक्ताओं को समयबद्ध रूप से ऋण स्वीकृति प्रदान करें। साथ ही विद्युत विभाग को कई महीनों से लंबित कंफीग्रेशन एवं नेट मीटरिंग के लिए निर्देश दिए गए। सभी संबंधित विभागों, बैंकों एवं सोलर वेंडरों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, सोलर वेंडर एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
