हर घर नशा मुक्त एवं साइबर क्राइम से बचाव के लिए हुआ जागरुकता कार्यक्रम

सेवा भारती द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्बी में छात्राओं के माध्यम से हर घर हो नशा मुक्त एवं सभी को साइबर क्राइम के शिकार...

May 1, 2026 - 10:52
May 1, 2026 - 10:52
 0  6
हर घर नशा मुक्त एवं साइबर क्राइम से बचाव के लिए हुआ जागरुकता कार्यक्रम

चित्रकूट। सेवा भारती द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्बी में छात्राओं के माध्यम से हर घर हो नशा मुक्त एवं सभी को साइबर क्राइम के शिकार होने से बचाने के लिए जागरूक किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रिंसिपल शशीकला ने विद्यालय की सुविधाओं एवं असुविधाओं को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने एक छात्रा को जर्मनी में पीएचडी करने का जिक्र भी किया। वर्तमान में 718 छात्राएं अध्यनरत हैं। सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे ने सभी छात्राओं को नशा जैसे कुरीतियों से अपने और अपने परिवार को सुरक्षित करने में अहम भूमिका निर्वहन करने की अपील की। साथ ही आसपास स्वच्छता का भी ध्यान देने पर जोर दिया। कहा कि मोबाइल में सिर्फ अपने पढ़ाई से संबंधित विषयों पर ही समय खर्च करें। अग्रणी जिला प्रबंधक अनुराग शर्मा ने छात्राओं से कल्पना चावला, सुनीता विलियम एवं जिले में पदस्थ रही सीडीओ अमृतपाल कौर, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, एसडीएम पूजा साहू, एसडीएम पूजा गुप्ता, जिला दिव्यांग अधिकारी प्रियंका यादव का जिक्र करते हुए ऐसे लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने कहा कि पढ़ीलिखी लड़कियां परिवार के लिए रोशनी का कार्य करती हैं। अपने परिवार की दिशा और दशा को बदलने का हौसला रखती हैं। साइबर सेल के प्रशांत सिंह ने सभी छात्रों को साइबर द्वारा हो रही धोखाधड़ी उससे बचने के तमाम उपायों को तर्क सहित समझाते हुए खुद सतर्क रहें और परिवार को भी सतर्क करने के लिए जागरुक किया। प्रिंसिपल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई। संचालन नीलम जैन ने किया। कार्यक्रम में शिक्षिका प्रज्ञा पाठक, राधा सिंह, चंद्रभागा सिंह, प्रियांशी गुप्ता, श्रुति पांडेय, रश्मि बाजपेई, विनीता रानी गुप्ता, रंजना गर्ग, रितु द्विवेदी एवं विद्यालय की छात्राएं मौजूदद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0