आशाओं के प्रशिक्षण का समापन, 930 प्रशिक्षित
जिले में नवीन चयनित आशाओं का आठ दिवसीय प्रशिक्षण अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रयागराज रोड़ कर्वी में सम्पन्न हुआ...
सीएमओ ने आशाओं को वितरित किए प्रमाण पत्र
चित्रकूट। जिले में नवीन चयनित आशाओं का आठ दिवसीय प्रशिक्षण अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रयागराज रोड़ कर्वी में सम्पन्न हुआ। जनपद में कुल 980 ग्रामीण आशाओं के सापेक्ष 898 आशायें कार्यरत है। जिनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में मातृ स्वास्थ्य सेवा, बाल स्वास्थ्य सेवा, परिवार कल्याण स्वास्थ्य सेवायें एवं टीकाकरण सेवाये दी जा रही है। प्रशिक्षण में कुल 32 आशाओं के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। इस प्रकार जनपद में 930 आशायें कार्य के लिये प्रशिक्षित है। शेष अन्य आशाओं की नियुक्ति की प्रकिया की जा रही है। प्रशिक्षण की समाप्ति पर सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी ने आशाओं को अवगत कराया कि आशा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है। जिसके माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचता है। आशाओं द्वारा प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाना एवं लोगो को स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करना ही उनका कार्य है। इस दौरान आशाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
