वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया आयोजन

सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया...

Apr 25, 2026 - 11:35
Apr 25, 2026 - 11:36
 0  7
वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया आयोजन

चित्रकूट। सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सी.पी. गुजर (एचओडी, महात्मा गाँधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय,सतना, मध्य प्रदेश) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला अस्पताल सोनेपुर से डॉ. रवि द्विवेदी ने शिरकत की। विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान विद्यालय के हाई अचीवर्स को उनकी उपलब्धियों के लिए मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए। रैंक होल्डर्स, शत-प्रतिशत उपस्थिति, ओलंपियाड विजेता समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. सी.पी. गुजर ने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की एकमात्र कुंजी है। डॉ. रवि द्विवेदी ने बच्चों के अनुशासन और उनकी ऊर्जा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर बस्टिन अराकल ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0