हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने ननद भाभी को कुचला, दोनों की मौत

झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना अंतर्गत रामनगर के पास खनिज सामग्री...

Feb 25, 2026 - 11:08
Feb 25, 2026 - 11:10
 0  9
हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने ननद भाभी को कुचला, दोनों की मौत

पिता की अस्थि कलश संगम में विसर्जित करने जाते समय हुआ हादसा

कार पंचर होने पर लघुशंका कर लौट रही थीं ननद-भाभी

चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना अंतर्गत रामनगर के पास खनिज सामग्री लदे ट्रक ने सड़क किनारे जा रहीं ननद भाभी को कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना होते ही ट्क लेकर चालक भाग निकला। सूचना मिलते ही ट्क व चालक को पुलिस ने मउ के पूर्व पकड लिया है। 

महोबा जिले के खन्ना निवासी राममनोहर प्रजापति ने बताया कि उनके पिता के निधन के बाद मंगलवार को तडके उनकी अस्थियां लेकर संगम में प्रवाहित करने के लिए चालक समेत सात परिजन किराए की आर्टिका से प्रयागराज जा रहे थे। हाईवे के रैपुरा थाना अंतर्गत रामनगर के पास कार का पिछला पहिया पंचर हो गया। ऐसे में कार को किनारे खडी कर टायर बदल रहे थे। इसी बीच कार सवार उसकी पत्नी शिवकुमारी (46) व बहन रानी देवी (40) पत्नी त्रिभुवन कार से उतरकर लघुशंका करने के लिए सडक से कुछ दूर गई थीं। जब वह दोनों एक साथ लौट रहीं थीं तभी जिला  मुख्यालय की ओर से खनिज सामग्री लदे ट्रक ने दोनेां को रौंद दिया। यह देखते ही अन्य परिजन दौडकर मौके पर पहुंचे और पुलिस सूचना दी। इधर ट्क लेकर चालक भाग निकला। पुलिस ने लहूलुहान भाभी ननद को एंबुलेंस से लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि ट्रक को चालक समेत भागते समय मऊ के पहले पकड कर थाने में लाया गया है। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन दोनों शव लेकर अंतिम संस्कार  करने के लिए गांव लेकर गए। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0