किशोरियों का शिविर में मिला स्वरोजगार प्रशिक्षण

किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दिया वेलफेयर सोसाइटी ने रविवार को...

Jun 29, 2026 - 11:45
Jun 29, 2026 - 11:45
 0  4
किशोरियों का शिविर में मिला स्वरोजगार प्रशिक्षण

चित्रकूट। किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दिया वेलफेयर सोसाइटी ने रविवार को चितरा गोकुलपुर पंचायत भवन में त्रैमासिक शिविर लगाया। 

शिविर में चितरा, रजौला, मैनहाई, भगनपुर, संग्रामपुर, खोही, रानीपुर और खुटहा गांवों की करीब 50 किशोरियां शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणा गीत से हुई। मुख्य वक्ता ममता सोनी ने बालिकाओं को शिक्षा, नेतृत्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स दिए। इंडियन बैंक आरसेटी के प्रिंस कुमार ने सिलाई, ब्यूटी पार्लर, अचार, पापड़, मसाला निर्माण और वर्मी कम्पोस्ट जैसी स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0