बुंदेली सेना ने ग्रामीणों के बीच 51 पौधों का किया वितरण
पितृ पक्ष में पूर्वजों के नाम पौधरोपण करने के लिए बुंदेली सेना ने ग्रामीणों के बीच 51 पौधों का वितरण किया...

पितृ पक्ष में पौधे लगा पूर्वजों को दें श्रद्धांजलि : अजीत सिंह
चित्रकूट। पितृ पक्ष में पूर्वजों के नाम पौधरोपण करने के लिए बुंदेली सेना ने ग्रामीणों के बीच 51 पौधों का वितरण किया। सभी से अपील किया कि एक पौधा लगाकर पूर्वजों को श्रद्धांजलि दें।
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि उनके बाबा रेंजर रामखेलावन सिंह ने आम के बाग लगाए थे। आज उस बाग से बाबा की यादें जीवंत हैं। एक पेड़ सौ पुत्रों के समान बताया गया है। सभी को कम से कम एक पेड़ लगाकर उसे बड़ा करना चाहिए। जिनके पास खेत और जमीन नहीं है उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण करना चाहिए। व्यापारी दुकान के सामने डिवाइडर में जालीदार पौधे लगाकर उनकी रक्षा सुरक्षा की जाए। बच्चों के जन्मदिन को यादगार बनाने से लेकर पूर्वजों के नाम पर पौधरोपण अवश्य हो। दिनोदिन ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ रहा है। भीषण गर्मी की चपेट से पेड़ पौधे ही बचा सकते हैं। बताया कि वह पितृ पक्ष में हर साल पौधों का वितरण करते हैं। ताकि लोग अपने पूर्वजों के नाम पर पौध लगाएं। इस बार कर्वी माफी में 51 पौधों का वितरण किया गया। मंदाकिनी नदी के तट पर भी वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण की योजना है। इसके अलावा मुक्तिधाम में भी पौधरोपण कराने की मांग बुंदेली सेना ने वन विभाग से की है। इस दौरान कर्वी माफी प्रधान बद्री सिंह पटेल, अशोक सिंह, राजकुमार सिंह, अरविन्द सिंह, गोवर्धन प्रजापति, रामप्रकाश पाल, राजा रैकवार, रामचंद्र कुरील आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






