बांदा : पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिन्दवारी पुलिस...

Dec 24, 2025 - 18:32
Dec 24, 2025 - 18:33
 0  63
बांदा : पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिन्दवारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने व्यक्ति की गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 को थाना तिन्दवारी क्षेत्र के ग्राम मिरगहनी में शराब पीने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान अभियुक्त ने दुर्विजय पुत्र चुन्नु पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल अवस्था में दुर्विजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना तिन्दवारी में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी थी।

इसी क्रम में बुधवार को थाना तिन्दवारी पुलिस ने गजनी मोड़ के पास से अभियुक्त दीपू उर्फ पुत्र योगेन्द्र, निवासी ग्राम मिरगहनी, थाना तिन्दवारी, जनपद बांदा को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद ईंट बरामद की गई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक सुश्री रोशनी सेंगर ने बताया कि पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0