बाँदा : मां ने मासूम बेटी को यमुना में फेंका, खुद भी लगाने लगी छलांग..!

जनपद मरका थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक विवाहिता ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर अपनी 5 वर्षीय मासूम...

Feb 28, 2026 - 10:46
Feb 28, 2026 - 10:50
 0  42
बाँदा : मां ने मासूम बेटी को यमुना में फेंका, खुद भी लगाने लगी छलांग..!

बांदा। जनपद मरका थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक विवाहिता ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर अपनी 5 वर्षीय मासूम बेटी को मरका-अशोथर पुल से यमुना नदी में फेंक दिया। महिला खुद भी नदी में कूदकर जान देने वाली थी, लेकिन राहगीरों की सूझबूझ से उसकी जान बच गई।

​मरका थाना क्षेत्र के उसरा निवासी ब्रजराज यादव की पुत्री रुबीना (25), जिसका विवाह राजू कुमार के साथ हुआ था, पिछले करीब 5 वर्षों से अपने मायके में ही रह रही थी। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी बेटी पिंकी (5) के बाल कटवाने के बहाने घर से निकली थी।​पुल पर पहुँचने के बाद रुबीना ने किसी राहगीर के फोन से अपनी माँ को फोन किया और आत्महत्या करने की बात कहकर फोन काट दिया। इसके कुछ ही देर बाद उसने अपनी कलेजे के टुकड़े को उफनती लहरों के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़े : पद्मश्री डॉ. बी.के. जैन नहीं रहे, चित्रकूट में ली अंतिम सांस

​रुबीना जैसे ही खुद छलांग लगाने वाली थी, वहाँ से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि ससुराल पक्ष से चल रहे आपसी कलह और तनाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बच्ची की तलाश के लिए युद्धस्तर पर अभियान छेड़ दिया है।स्थानीय गोताखोरों, स्टीमर और नावों की मदद से यमुना में बच्ची को तलाशा जा रहा है। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम से भी संपर्क किया है ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जा सके।

यह भी पढ़े : UP : क्या 6.5 तीव्रता का भूकंप कानपुर-प्रयागराज को हिला देगा? IIT के 17 साल के शोध में बड़ा खुलासा...

 क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि पारिवारिक कारणों के चलते महिला ने अपनी पुत्री को नदी में फेंका है। महिला को सुरक्षित बचा लिया गया है और हिरासत में है। बच्ची की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0