तथागत ज्ञानस्थली स्कूल के मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, 10वीं में शानदार परिणाम
तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय में आमंत्रित...
कुमार आदर्श ने 97% अंक के साथ किया टॉप, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल
अत्तर्रा/बांदा। तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय में आमंत्रित कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय का वातावरण खुशी और उत्साह से भर गया।
विद्यालय का नाम रोशन करने वाले प्रमुख छात्र-छात्राओं में कुमार आदर्श ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। संयुक्ता तिवारी ने 95.2 प्रतिशत, हर्षित कुमार ने 94.4 प्रतिशत, गरिमा कुशवाहा ने 94 प्रतिशत, नितिन कुमार ने 93.6 प्रतिशत, दिशा ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अमन द्विवेदी और अर्पित पांडेय ने 93.2 प्रतिशत, अनुज मिश्रा और कार्तिक द्विवेदी ने 92 प्रतिशत, विकास ने 91.8 प्रतिशत, नवीन कुमार ने 90.8 प्रतिशत तथा हर्ष सिंह ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे और अपने बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर की। विद्यालय की डायरेक्टर किरन कुशवाहा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के वित्त नियंत्रक शिवशरण कुशवाहा ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का माहौल गर्व, उल्लास और प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
