गायत्री परिवार का नारी जय घोष के साथ जन जागरण पदयात्रा

बांदा गायत्री शक्तिपीठ शास्त्री नगर में नारी उत्कर्ष समारोह भव्य और दिव्य वातावरण में दूर दराज से आए सैकड़ो परिजनों की उपस्थिति में शांतिकुंज...

Aug 17, 2026 - 16:27
Aug 17, 2026 - 16:29
 0  6
गायत्री परिवार का नारी जय घोष के साथ जन जागरण पदयात्रा

बांदा गायत्री शक्तिपीठ शास्त्री नगर में नारी उत्कर्ष समारोह भव्य और दिव्य वातावरण में दूर दराज से आए सैकड़ो परिजनों की उपस्थिति में शांतिकुंज प्रतिनिधियों द्वारा उत्कर्ष प्रभावशाली विचारों के माध्यम से संपन्न हुआ।

नारी उत्कर्ष समारोह गायत्री परिवार द्वारा नारियों में आध्यात्मिक, सामाजिक, शैक्षिक और पारिवारिक विकास में एक क्रांतिकारी कदम होगा। कार्यक्रम की शुरुआत मां गायत्री वंदना से हुई।मंच संचालन उत्तर प्रदेश गायत्री परिवार के प्रांतीय प्रतिनिधि सुधा तिवारी ने किया।

इस समारोह में मुख्य वक्ता शान्तिकुन्ज गायत्री परिवार के प्रतिनिधि के रूप में अमिता सक्सेना जबलपुर कविता तिवारी ने नारी शक्ति को उनकी अप्रतिम शक्तियों के बारे में अवगत कराया और नारी उत्कर्ष के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।दैवीय शक्ति से विभूषित नारियों का आवाहन करते हुए बृजेश त्रिपाठी ने देवपरिवार बनाने का संकल्प लेने को प्रेरित किया।

नारी उत्कर्ष की कार्ययोजना के बारे में अवगत कराया कार्यक्रम के साथ ही गायत्री पीठ से नगर भ्रमण के लिए मसाल जुलूस विभिन्न मार्गो में होता हुआ निकला गया आयोजन की मुख्य भूमिका में थीं उनकी उपस्थिति नारियां देश की जाग जाएं अगर, युग स्वयं ही बदलता चला जाएगा हम बदलेंगे युग बदलेगा नारी का सम्मान करो पूरा शहर गूंजता रहा।

इस समारोह में श्रीमती राम जानकी, स्वदेश तिवारी, नवीन निगम, सुरेश जी, राम प्रकाश खरे, श्रीमती गीतांजलि अग्रवाल, सविता शिवहरे, अनीता सिंह, श्रीमती गीता द्विवेदी, सबल सिंह, बृजेश गुप्ता, शिव बोधन सिंह, राजू शिवहरे, श्रीमती राधा अतर्रा, रितेश निगम, राम जी, डॉ नामदेव, श्रीमती ममता नामदेव, शिक्षिका साधना निगम, सविता शिवहरे चित्रकूट से, प्रभा यादव, पुष्पा तिवारी, बबेरू से राम सखी, मौदहा से ममता सिंह, अंशु भदोरिया, श्रीमती शीला भदोरिया सहित सैकड़ो महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0