भीषण गर्मी में राहत का सहारा बना नि:शुल्क प्याऊ, हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन की पहल

जनपद में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए सामाजिक संस्था हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन द्वारा शहर के सट्टन चौराहा...

May 23, 2026 - 14:54
May 23, 2026 - 14:55
 0  27
भीषण गर्मी में राहत का सहारा बना नि:शुल्क प्याऊ, हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन की पहल

पद्मश्री जल योद्धा उमा शंकर पाण्डेय ने किया शुभारंभ, राहगीरों को अपने हाथों से पिलाया शीतल जल

बांदा। जनपद में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए सामाजिक संस्था हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन द्वारा शहर के सट्टन चौराहा अलीगंज के पास नि:शुल्क शीतल पेयजल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस सेवा कार्य का उद्घाटन पद्मश्री एवं जल योद्धा उमा शंकर पाण्डेय ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान उमा शंकर पाण्डेय स्वयं प्याऊ स्थल पर मौजूद रहे और उन्होंने राहगीरों एवं आमजन को अपने हाथों से शीतल जल पिलाकर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। उन्होंने संस्था की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार के सामाजिक कार्य लोगों को बड़ी राहत प्रदान करते हैं और समाज में सेवा भावना को मजबूत करते हैं।

हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान ने बताया कि जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी की प्रेरणा से जिले में लगातार नि:शुल्क पेयजल शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में संस्था ने भी इस जनसेवा अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में शहर के अन्य स्थानों पर भी नि:शुल्क प्याऊ लगाने का प्रयास करेगी ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी, वरिष्ठ सहयोगी सुनील सक्सेना, सैय्यद आबिद अली, जावेद खान, मोहम्मद फरहान, आरिफ खान, शहबाज खान हनी, अली, सनी सिकंदर, हसीब, काशिफ खान, उमर अली, शेख रिजवान, कलीम उल्लाह, अनस उल्लाह खान, मोहम्मद नफीस, भरत हार्डवेयर, आसिफ मसूदी, गफ्फार खान, शिफात खान, साजिद अली, इरशाद हुसैन, इमरान, मोहम्मद अज़हर, बृज बिहारी, एडवोकेट समीर उल हक, उरूज, मेराज उद्दीन सिद्दीकी, जलील सहित बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0