प्रस्तावित वीवीआईपी दौरे की तैयारियों का एडीजी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

आगामी प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ज्योति नारायण...

Jul 5, 2026 - 18:25
Jul 5, 2026 - 18:36
 0  37
प्रस्तावित वीवीआईपी दौरे की तैयारियों का एडीजी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

पुलिस लाइन और कार्यक्रम स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं की समीक्षा

बांदा। आगामी प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ज्योति नारायण ने पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम मंडल राजेश एस., पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल तथा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन एवं कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी प्लान, पुलिस बल की उपलब्धता, वाहन व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा घेरा, प्रवेश एवं निकास मार्ग, वीवीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

यह भी पढ़े : बांदा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क पटरी से हटाए गए अवैध कब्जे

इस दौरान एडीजी ज्योति नारायण ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और सतर्कता के साथ निर्वहन करें।

उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, पार्किंग स्थलों का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े : बांदा में रेलवे टिकट दलाल गिरफ्तार, IRCTC की पर्सनल आईडी से बना रहा था ई-टिकट

एडीजी ने कहा कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं तथा कार्यक्रम स्थल के प्रत्येक महत्वपूर्ण बिंदु पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0