95 वर्षीय समाजसेवी रामसेवक शिवहरे ने जिला अस्पताल को भेंट किया वाटर कूलर
जहां एक ओर भीषण गर्मी और हीटवेव ने आमजन का जीवन कठिन बना दिया है, वहीं दूसरी ओर समाजसेवी लोग राहत पहुंचाने के...
भीषण गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी राहत, समाजसेवा की हो रही सराहना
बांदा। जहां एक ओर भीषण गर्मी और हीटवेव ने आमजन का जीवन कठिन बना दिया है, वहीं दूसरी ओर समाजसेवी लोग राहत पहुंचाने के लिए लगातार आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं “रामसेवक चश्मे वाले” के नाम से प्रसिद्ध 95 वर्षीय रामसेवक शिवहरे दद्दा जी ने जिला अस्पताल परिसर में आमजन की सुविधा के लिए एक वाटर कूलर दान स्वरूप भेंट किया है।
शनिवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर दद्दा जी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) की मौजूदगी में फीता काटकर वाटर कूलर का शुभारंभ किया और इसे जनता को समर्पित किया। भीषण गर्मी के बीच अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अब शीतल पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।
रामसेवक शिवहरे दद्दा जी लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से आजीवन जुड़े दद्दा जी समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पहले भी वे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज और ऑक्सीजन पार्क में वाटर कूलर दान कर चुके हैं।
इस अवसर पर उनके सुपुत्र एवं पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे भी मौजूद रहे। दद्दा जी की इस जनसेवा और दानशीलता की पूरे शहर में सराहना की जा रही है। लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में इस तरह की पहल समाज के लिए प्रेरणादायी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
