जोनल स्तरीय एडीसी कार्यशाला का हुआ आयोजन

गायत्री शक्तिपीठ में जोनल स्तरीय एडीसी कार्यशाला हुआ। जिसमे प्रयागराज, कौशांबी, बांदा व चित्रकूट चारों...

Aug 12, 2024 - 01:11
Aug 12, 2024 - 01:13
 0  2
जोनल स्तरीय एडीसी कार्यशाला का हुआ आयोजन

चित्रकूट(संवाददाता)। गायत्री शक्तिपीठ में जोनल स्तरीय एडीसी कार्यशाला हुआ। जिसमे प्रयागराज, कौशांबी, बांदा व चित्रकूट चारों जनपदों के 250 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ रामनारायण त्रिपाठी ने कहा कि नवयुग का सुप्रभात तेजी से बढ़ता आ रहा है, लेकिन कुछ चुनौतिया और हमारे कर्तव्य हैं जिन पर गंभीरता पूर्वक प्रकाश डाला। वाराणसी जोन समन्वयक मान सिंह वर्मा ने कहा कि 2026 की जन्म शताब्दी और अखंड ज्योति की शताब्दी में हम हर घर तक पहुचें। युग ऋषि के समता, समरसता के विचारों को पंहुचाकर सनातन संस्कृति को जीवंत बनाये। इस लक्ष्य को लेकर ज्योति कलश यात्राएं पुरे देश में प्रारम्भ हो रही हैं। उसके माध्यम से जागृत परिजन गांव-गांव तक गुरुदेव को पहुंचाने का संकल्प दिलाया। साथ ही कहा कि प्रदेश को हरा बनाने के लिए हर व्यक्ति पौधे लगाये। सब ने संकल्प लिया और गायत्री शक्तिपीठ में पौधा लगाकर शुभारम्भ भी किया। उप जोन समन्वयक रामशंकर द्विवेदी ने कहा कि गायत्री शक्तिपीठ 24 प्रमुख शक्तिपीठो में जिसकी प्राण प्रतिष्ठा गुरुदेव ने स्वयं किया। 25 लाख लोगों की उपस्थित का विराट अश्वमेध हुआ तप से युक्त है।

इस मौके पर जिला समन्वयक प्रयागराज संजय गुप्ता, जिला समन्वयक बाँदा राम प्रकाश खरे, कौशाम्बी झूंन्नू खरे, घनश्याम सिंह, चित्रकूट कर्वी समन्वयक भवानी दीन यादव, डॉ स्मिता त्रिपाठी, रामशरण शास्त्री, बृजेष त्रिपाठी, दिनेश यादव, प्रमोद पटेल, पद्मा सिंह, सुधा तिवारी, उमेश चंद्र केशरवानी, डॉ राजकुमार शर्मा, विजय चंद्र गुप्ता, जितेंद्र सिंह, रामजानकी शुक्ला, सरोज पटेल, डॉ डी सी गुप्ता, सुधीर द्विवेदी, के के त्रिपाठी, राजकुमार ओझा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0