चित्रकूट में पीआरवी की तत्परता से बची युवक की जान, 6 मिनट में पहुंची पुलिस
ग्राम तरौहा, थाना कर्वी क्षेत्र में रविवार को फांसी लगाने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति की यूपी-112 पीआरवी 7211 के पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते...
फांसी लगाने का प्रयास कर रहे व्यक्ति को दरवाजा तोड़कर निकाला, पुलिसकर्मी ने CPR देकर बचाई जान
चित्रकूट। ग्राम तरौहा, थाना कर्वी क्षेत्र में रविवार को फांसी लगाने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति की यूपी-112 पीआरवी 7211 के पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जान बचा ली। सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मी महज छह मिनट में मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को दोपहर 1:54 बजे ओमप्रकाश ने यूपी-112 पर सूचना दी कि उनके भाई ने फांसी लगाने का प्रयास किया है और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। सूचना मिलते ही पीआरवी 7211 के पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर व्यक्ति को बाहर निकाला।
उस समय व्यक्ति बेहोशी की हालत में था। पीआरवी कर्मी कांस्टेबल शिवम ने तत्काल CPR दिया, जिससे व्यक्ति की सांसें चलने लगीं। गले में रस्सी से चोट होने के कारण उसे एंबुलेंस और पीआरवी के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल, सोनेपुर में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना थाना कर्वी पुलिस को भी दी गई।
पीआरवी कर्मियों की त्वरित कार्रवाई, सूझबूझ और तत्परता से एक अमूल्य जीवन बचाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने यूपी-112 परियोजना और पुलिसकर्मियों के मानवीय प्रयास की सराहना की। चित्रकूट पुलिस ने कहा कि जनसेवा और जनसुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
