अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या कर शव दफनाया, मुकदमा दर्ज

सीपरी थाना क्षेत्र निवासी युवक की अवैध संबंधों को लेकर हत्या करके शव को खाली प्लॉट में दफनाने का मामला सामने आया है।...

Jul 6, 2023 - 10:40
Jul 6, 2023 - 10:41
 0  6
अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या कर शव दफनाया, मुकदमा दर्ज

झांसी, 

सीपरी थाना क्षेत्र निवासी युवक की अवैध संबंधों को लेकर हत्या करके शव को खाली प्लॉट में दफनाने का मामला सामने आया है। पुलिस की कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बुधवार की देर शाम मृतक का शव बरामद कर लिया गया। पीड़ित पक्ष ने थाना सीपरी बाजार में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें-नेशनल वाटर मिशन की निदेशक अर्चना वर्मा बांदा पहुंची, देखें अमृत सरोवर एवं सोकपिट

मूल रूप से एरच थाना क्षेत्र के ग्राम गौंती व हाल निवासी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ताज कंपाउंड निवासी संतोष कुमार उर्फ गोलू चार पहिया वाहन चलाकर जीवन यापन करता था। 30 जून को संतोष घर से कानपुर जाने की कहकर निकला था। इसके बाद 2 जुलाई तक वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई।

अगले दिन 3 जुलाई को उसके रिश्तेदार ने परिजनों को बताया कि उनके उरई निवासी रिश्तेदार ने जानकारी दी कि संतोष रामनगर निवासी किसी औरत से मिलने घर में आया था। औरत के पति व उसके अन्य साथियों ने उसकी हत्या कर शव कहीं दफना दिया है। इस पर परिजनों ने सीपरी बाजार थाने में तहरीर देते हुए अवधेश और उसके जीजा, दीपक, रामस्वरूप, मयंक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने देर शाम खोजबीन करते हुए मृतक संतोष के शव को पिछोर स्थित आरोपितों के घर के सामने पड़े खाली प्लाट से बरामद कर लिया। हत्यारोपित अवधेश की पत्नी से मृतक संतोष के अवैध संबंध थे। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख घटना को अंजाम दिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़ें-पेशाब कांडः मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने पैर धोकर किया सम्मान, मांगी माफी

इस संबंध में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि संतोष उर्फ गोलू की गुमशुदगी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में दर्ज कराई गई थी। टीमें लगाकर मामले की पड़ताल की जा रही थी। इसी दौरान पता चला कि संतोष के अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ अवैध संबंध थे। जिसका विवाह उरई जालौन में हुआ था। वह अपनी प्रियंका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। प्रेमिका के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे पकड़ कर लड़की के परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को जमीन में दफन करना बताया गया है। तीन आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

हिस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0