आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के सरकारी आवास पर  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा और इसके बाद शराब घोटाले में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस...

आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के सरकारी आवास पर  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा और इसके बाद शराब घोटाले में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को आम आदमी पार्टी की जिला इकाई कार्यकर्ताओं ने कचहरी में मोदी सरकार की दमनात्मक करवाई और अपने नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज बुलंद की।

यह भी पढ़े:आत्महत्या से पहले इस महिला ने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया, फिर फांसी पर झूली

आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक अवधेश कुमार सिंह ने इस संबंध में बताया कि कल प्रातः संजय सिंह के सरकारी आवास पर ईडी ने छापा मारा और शाम को तथाकथित शराब घोटाले में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया। संजय सिंह सरकार की गलत नीतियों दमनात्मक कार्रवाइयों का सड़क से लेकर संसद तक पुरजोर विरोध करते हैं। राज्यसभा में अडानी के भ्रष्टाचार और सरकार से मिली भगत पर तथ्यों सहित गंभीर आरोप लगाए। जिससे सरकार की बहुत किरकिरी हुई और पूरा विपक्ष संजय सिंह के साथ खड़ा हो गया। संजय सिंह संसद में विपक्ष की आवाज बन गए इससे घबराकर उन्हें पूरे मानसून सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया। बाद में उनका निलंबन बिना उनको सुने अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया ।यह संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ है।

यह भी पढ़े :ललितपुर से खजुराहो होते हुए महोबा तक 229 किमी लंबी रेल लाइन का दोहरीकरण होगा

छापों में एक ही पैसा बरामद नहीं हुआ और न ही पैसे के लेनदेन के कोई सबूत जांच एजेंसी को मिले हैं। इसके बावजूद शराब नीति में घोटाला हुआ इसका हौवा खड़ा करके पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को और अब सांसद संजय सिंह को राजनीतिक द्वेष ,डराने धमकाने बदले की भावना और सांसद में बुलंद हो चुकी आवाज को दबाने के लिए संयोजित ढंग से उन्हें गिरफ्तार किया गया है प्रदर्शन में संदीप पांडे,रामकिशोर वाचस्पति मिश्रा, रवि प्रकाश आनंद ,राम तीरथ सिंह, राजकरण वर्मा, नीरज सिं जितेंद्र चौहान, अनुभव सिंह, कछुआ अमित कुशवाहा कमलेश प्रसाद लखेरा, समरजीत सिंह, विनम विनय तिवारी, सुशील कुमार ,संतोष कुमार गुप्ता आदी दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़े :बांदाःघर में सोते समय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या,हैरानी की बात गोली की आवाज किसी ने नही सुनी

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0