मुख्य विकास अधिकारी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के संकल्प के...

Feb 21, 2026 - 09:30
Feb 21, 2026 - 09:30
 0  2
मुख्य विकास अधिकारी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

चित्रकूट। जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के संकल्प के क्रम में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने चित्रकूट इंटर कॉलेज, जनसेवा इंटर कालेज, ज्ञान भारती इंटर कालेज’ का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर शुचिता का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापक को कड़े निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित नीति का अक्षरशः पालन किया जाए।  कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैमरों की क्रियाशीलता एवं रिकॉर्डिंग की स्थिति जांची। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगरानी में किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। परीक्षार्थियों हेतु पेयजल, प्रकाश एवं बैठक व्यवस्था का अवलोकन करते हुए उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

श्री पाल ने ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों को सचेत करते हुए कहा कि परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सचेत किया कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही पाई गई, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के समय शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं सुरक्षा बल के कार्मिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0