गौशाला में समुचित साफ सफाई करवायें

मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने स्थाई गौ आश्रम केन्द्र, ग्रापं मंडौर, विकास खण्ड मऊ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी...

Feb 21, 2026 - 09:36
Feb 21, 2026 - 09:36
 0  2
गौशाला में समुचित साफ सफाई करवायें

चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने स्थाई गौ आश्रम केन्द्र, ग्रापं मंडौर, विकास खण्ड मऊ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी सत्यराम यादय, खंड विकास अधिकारी मऊ ओम प्रकाश यादव, जितेन्द्र सिंह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, आर एस गौतम पशु चिकित्साधिकारी एवं अनूप मिश्रा ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। गौशाला में 04 चरवाहे लगे हुये हैं। निरीक्षण के समय गौशाला में लगभग 202 गोवंश संरक्षित पाए गए। लगभग 198 गोवंश में लैगिंग पायी गयी। गौशाला में भूसे हेतु शेड बना हुआ पाया गया जिसमें लगभग 25 कुन्टल भूसा भंडारित था। गौवंश हेतु केवल 10 बोरी पशु आहार, 08 बोरी नमक, 50 किलो गुड़, 50 किलो खरी एवं 10 बोझ हरा चारा उपलब्ध था। गोवंशों के लिए 06 भूसा चरही बनी हुयी है। गौशाला में साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक थी। गोवंशों के लिए पानी हेतु 02 चरही का निर्माण किया गया है। जिसमें से 01 क्षतिग्रस्त अवस्था में है जिसकी मरम्मत करायी जा रही है। पेयजल हेतु जल संस्थान की पाइपलाइन एवं 01 हैण्डपम्प है, जिससे पेयजल की सप्लाई की जा रही हैं। गोवंशों को ठण्ड से बचाव हेतु तिरपाल की व्यवस्था पायी गयी। गौशाला के चारों तरफ बाउण्ड्रीवाल बनी हुयी है। 02 टीन शेड बने हुये है, 04 कैमरे लगे हुये है एवं 01 नया भूसा घर निर्माणाधीन हैं,गौशाला में गौवंशो की अधिक संख्या के दृष्टिगत चारा, चरही को बडा बनाये जाने एवं गौवंशों को पर्याप्त मात्रा में पशु आहार दिये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। गौशाला में संरक्षित जिन गौवंशों के टैग नहीं लगे हुये थे, जिसे शत प्रतिशत किये जाने के निर्देश दिये गये। पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी मऊ को निर्देशित किया कि गोशाला में संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण हेतु अपेक्षित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें तथा गौशाला में समुचित साफ सफाई करवायें। गोवंशों को खिलाए जा रहे चारे, भूसे, चूनी-चोकर की वास्तविक स्थिति के आधार पर ही भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0