UP : नसीमुद्दीन सिद्दीकी 15 फरवरी को सपा में होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी 15 फरवरी को समाजवादी पार्टी...
अखिलेश यादव की मौजूदगी में ग्रहण करेंगे सदस्यता, कई पूर्व विधायक भी थामेंगे साइकिल का दामन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी 15 फरवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनकी सदस्यता ग्रहण कराएंगे।
बताया जा रहा है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ कई पूर्व विधायक भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेंगे। इसके अलावा अपना दल (एस) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के भी सपा में शामिल होने की चर्चा है।
गौरतलब है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अब 15 फरवरी को उनके सपा में शामिल होने से प्रदेश की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
