हमीरपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का आयोजन

नगर के स्वामी ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के अंतर्गत संचालित सात दिवसीय विशेष...

Feb 21, 2026 - 14:57
Feb 21, 2026 - 15:01
 0  2
हमीरपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का आयोजन

राठ(हमीरपुर)। नगर के स्वामी ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के अंतर्गत संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन गल्हिया गांव में युवा शक्ति एवं चरित्र निर्माण तथा सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

मुख्य अतिथि व यात्री कर अधिकारी हमीरपुर चंदन पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य युवाओं के हाथों में है और उनका सशक्त चरित्र ही देश की प्रगति की वास्तविक पूंजी है।  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि उत्तम चरित्र का निर्माण भी है।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ दुर्गेश कुमार ने कहा कि युवा शक्ति परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत है और यदि यह शक्ति सही दिशा में प्रयुक्त हो तो समाज में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन संभव है। स्वयंसेवकों द्वारा युवा जागरूकता एवं चरित्र निर्माण विषय पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस दौरान गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें युवा शक्ति–राष्ट्र शक्ति, सशक्त युवा, सशक्त भारत एवं नैतिकता ही सच्ची शक्ति जैसे नारों से वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। स्वयंसेविका कुमारी पूजा वर्मा ने कहा कि सुदृढ़ चरित्र ही सफलता की नींव है। स्वयंसेवक ममता ने कहा युवा शक्ति समाज परिवर्तन की धुरी है। इस दौरान डॉ मनोज शास्त्री, पत्रकार दिलीप राजपूत, श्रम प्रवर्तन विभाग के पवन कुमार व सूरज प्रसाद के अलावा वंदना, बबनीता, सानिया, मुस्कान, प्रिंसी, संगीता, लेखराज, रानी, शोभना, आराधना, आकांक्षा कोष्टा, अंजली, सफलता आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का समापन एनएसएस के संकल्प गीत एवं राष्ट्रगान के साथ अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।संचालन टीम लीडर उपासना ने किया।

रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0