खेत से लौटा किसान आग तापते समय झुलसा, मौत

जरिया थाना क्षेत्र के करही गाँव में खेत से सिंचाई करके घर आए किसान आग तापते समय झुलस गया...

Feb 21, 2026 - 15:03
Feb 21, 2026 - 15:09
 0  3
खेत से लौटा किसान आग तापते समय झुलसा, मौत
फ़ाइल फोटो

राठ(हमीरपुर)। जरिया थाना क्षेत्र के करही गाँव में खेत से सिंचाई करके घर आए किसान आग तापते समय झुलस गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसका पोस्टमार्टम कराया है। 

जरिया थाने करही गांव निवासी जीतेन्द्र राजपूत ने बताया कि उसके पिता करन राजपूत (62) के पास पांच बीघा जमीन थी।जिसमें वह गेहूं की फसल बोये थे। बीती गुरुवार को वह गेहूं की सिंचाई करने गए थे और वहाँ से आने के बाद आंगन में जल रही आग में तापने लगे। तभी अचानक वह आग की चपेट में आकर झुलस गए। जिससे उनकी मौके पर ही की मौत हो गई। बताया कि दो माह पहले उसके बड़े भाई की कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी। पति की मौत पर पत्नी रामकली का रो रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0