सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ मनाया गया कन्या जन्मोत्सव
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ के अधीक्षक व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अरविंद यादव ने बताया कि आज जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार...
राठ (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ के अधीक्षक व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अरविंद यादव ने बताया कि आज जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्र में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला कल्याण विभाग की टीम ने नवजात बालिकाओं के जन्म पर बेबी किट एवं मिठाई वितरित कर परिवारों के साथ खुशियां साझा कीं।
जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र की जिला समन्वयक ने कहा कि समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना नए भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों पर विशेष जोर देते हुए बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने की अपील की। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी सेंटर मैनेजर, चाइल्ड लाइन के केस वर्कर तथा सुपरवाइजर भी उपस्थित रहीं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और परिजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं—मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला हेल्पलाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098—की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई तथा बेटियों के सम्मान और संरक्षण का संकल्प दोहराया गया।
रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
