बाँदा के प्रमुख चौराहों का हो रहा चौड़ीकरण
शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में योगी सरकार द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है...
10 करोड़ से अधिक की लागत से स्लिप रोड, रोटरी व रोड सेफ्टी कार्य तेज
बांदा। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में योगी सरकार द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। बांदा शहर के प्रमुख चौराहों का चौड़ीकरण कर स्लिप रोड, रोटरी निर्माण एवं रोड सेफ्टी से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं पर कुल 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आ रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे इन कार्यों से आने वाले महीनों में यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।
शहर के महोखर बाईपास चौराहा, महाराजा खेत सिंह खंगार चौराहा, अतर्रा रोड बाईपास चौराहा एवं बांदा–नरैनी बाईपास चौराहे पर निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। चौराहों पर ब्रेकर, डिवाइडर, स्लिप रोड एवं अन्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महोखर बाईपास चौराहे पर चौड़ीकरण एवं स्लिप रोड रोटरी निर्माण का कार्य 2 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है, जिसमें लगभग 83 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार महाराजा खेत सिंह खंगार चौराहे पर भी 2 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से कार्य कराया जा रहा है, जहां 85 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है।
वहीं बांदा–नरैनी मार्ग एवं बांदा बाईपास मार्ग के तिराहे पर 1 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से चौड़ीकरण एवं रोड सेफ्टी का कार्य किया जा रहा है, जिसका 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त अतर्रा रोड एवं बाईपास चौराहे पर 2 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जहां लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सभी परियोजनाओं को मार्च माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार पांडे ने बताया कि बांदा शहर के प्रमुख चौराहों पर चौड़ीकरण एवं रोड सेफ्टी के कार्य विशेष ध्यान में रखते हुए कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी उल्लेखनीय कमी आएगी और आमजन को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
1
Funny
1
Angry
0
Sad
0
Wow
0
