सचल दल ने परीक्षा केंद्रो का किया निरीक्षण
यूपी बोर्ड की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रथम पाली हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान में 13498 पंजीकृत छात्रों में 12835 ने परीक्षा दी...
चित्रकूट। यूपी बोर्ड की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रथम पाली हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान में 13498 पंजीकृत छात्रों में 12835 ने परीक्षा दी। 663 गैर हाजिर रहे। इंटर कृषि शास्त्र विज्ञान में 121 पंजीकृत में 119 ने परीक्षा दी। दो गैरहाजिर रहे। द्वितीय पाली इंटरमीडियम अंग्रेजी में 7775 पंजीकृत छात्रों में 7601 ने परीक्षा दी जबकि 174 गैर हाजिर रहे। सचल दल में डीआईओएस रविशंकर व बीएसए बीके शर्मा ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
