निजी भूमि से हो रहे अवैध मौरंग और मिटटी के खनन पर प्रशासन ने मारा छापा, एक पोकलैंड मशीन और दो ट्रक किए सीज

मझगवां थाना क्षेत्र के टोला खंगारन गांव के पास चल रहे अवैध मौरंग खनन पर बीती रात प्रशासन और पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते...

Feb 21, 2026 - 15:06
Feb 21, 2026 - 15:07
 0  3
निजी भूमि से हो रहे अवैध मौरंग और मिटटी के खनन पर प्रशासन ने मारा छापा, एक पोकलैंड मशीन और दो ट्रक किए सीज

राठ(हमीरपुर)। मझगवां थाना क्षेत्र के टोला खंगारन गांव के पास चल रहे अवैध मौरंग खनन पर बीती रात प्रशासन और पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए एक पोकलैंड मशीन और दो ट्रक सीज कर दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। 

बताते चलें कि टोलाखंगारन गांव के समीप से धसान नदी से हर रोज बडी तादाद में अवैध मौरंग का खनन होता है। ग्रामीण बताते हैं कि रात के अंधेरे में टैक्टरों और ट्रकों में मौरंग का अवैध खनन किया जाता हैं। बीती रात एसडीएम अभिमन्यु कुमार और सीओ राजीव प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। टीम ने मौके से दो ट्रक और एक पोकलैंड मशीन जब्त की। बताया जाता है कि एक निजी भूमि पर पिछले काफी समय से यह अवैद्य खनन हो रहा था। जिसमें महोबा का एक दबंग युवक निजी भूमि से अवैध खनन करा रहा था। वहीं एसडीएम ने चोरी छिपे मिटटी का अवैध खनन कर परिवहन कर ले जा रहे ट्रक को पकड़ लिया। एसडीएम ने बताया कि दस्तावेज न मिलने पर ट्रक को सीज कर दिया है। एसडीएम अभिमन्यु कुमार ने बताया कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जायेगा। वहीं सीओ ने कहाँ कि उनके क्षेत्र में किसी भी तरह का अनैतिक कार्य नहीं हो पायेगा।

 रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0