बांदा : 5 दिन पहले बालक की गला घोंट कर की गई थी हत्या
कुकर्म के बाद हुई बालक की हत्या की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझ कर रह गई है। रविवार को दो डॉक्टरो के पैनल ने वीडियो ग्राफी...
बांदा। कुकर्म के बाद हुई बालक की हत्या की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझ कर रह गई है। रविवार को दो डॉक्टरो के पैनल ने वीडियो ग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक की गला घोट कर हत्या करने की पुष्टी की गई है। कुकर्म की पुष्टी के लिए इस्लाइड बनाई गई है। मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कई लोगो को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है। गांव में तनाव का महौल है। पुलिस बल को तैनात किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 10वर्षीय बालक दो फरवारी को लापता हो गया था। शनिवार को उसका शव खेत में पड़ा पाया गया था। उसके मुह में सरसो के पत्ते ठूस दिए गए थे। मृतक की बहन का आरोप था कि उसके भाई की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई। शव को खेत में फेक दिया गया था। रविवार कों डॉक्टर नरेद्र विश्वकर्मा और डॉक्टर देवेश माथुर के पैनल ने वीडियो ग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में बालक की गला घोटकर हत्या करने की पुष्टी की गई है।
पोस्टमार्टम में बालक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। डॉक्टरो ने बताया कि बालक की मौत करीब पांच दिन पहले हुई थी। उन्होंने कहा कि हत्या अत्यंत बेरहमी से की गई है। कुकर्म की पुष्टी के लिए इस्लाइड बनाई गई है। उसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोग शाला भेजा जाएगा। इधर, मृतक के परिजनों ने बालक के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का आरोप लगाते हुए गांव के ही कुछ किशोरों और युवकों पर संदेह जताया है। घरवालो ने गिरफ्तारी की मांग किया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। कोतवाली प्रभारी राजेद्र सिंह रजावत ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। रविवार दोपहर बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
