राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बाँदा में “Microsoft Office/Excel” पर प्रशिक्षण संपन्न
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बाँदा के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संस्थान के समस्त गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए...
गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को डेटा प्रबंधन व एक्सेल के व्यावहारिक उपयोग की दी गई जानकारी
बाँदा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बाँदा के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संस्थान के समस्त गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए “Microsoft Office/Excel Worksheet” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण प्रातः 11:00 बजे आईटी विभाग के कंप्यूटर सेंटर में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण का संचालन अभिषेक कुमार यादव एवं डॉ. ज्ञान सिंह ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के विभिन्न उपयोग, डेटा प्रबंधन की तकनीकें, गणनात्मक सूत्रों का प्रयोग तथा कार्यालयीन कार्यों में इसके प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी दी। अभ्यास सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को विषय की गहन समझ भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष डॉ. विभाष यादव ने कहा कि डिजिटल युग में प्रशासनिक कार्यों की दक्षता बढ़ाने के लिए कंप्यूटर अनुप्रयोगों का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाते हैं।
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एस. पी. शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण संस्थान की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए कार्यक्रम को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
