उत्तर प्रदेश को जल्द मिल सकता है स्थायी डीजीपी
उत्तर प्रदेश में लगभग चार वर्षों से खाली चल रहे स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर जल्द नियुक्ति होने की संभावना तेज हो गई है...
UPSC की बैठक में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर मंथन
राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे, जल्द हो सकती है नियुक्ति
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगभग चार वर्षों से खाली चल रहे स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर जल्द नियुक्ति होने की संभावना तेज हो गई है। इस संबंध में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश के नए स्थायी डीजीपी के चयन को लेकर मंथन किया गया।
सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य के शीर्ष वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के पैनल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस पैनल में कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण का नाम सबसे प्रमुख माना जा रहा है। उनके प्रशासनिक अनुभव और कानून व्यवस्था पर पकड़ को देखते हुए उन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि UPSC द्वारा तैयार किए जा रहे पैनल में वर्ष 1990 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रेणुका मिश्रा तथा वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष आनंद और राजीव कृष्ण के नाम शामिल हैं।
प्रदेश में लंबे समय से स्थायी डीजीपी की नियुक्ति लंबित होने के कारण प्रशासनिक स्तर पर भी चर्चा बनी हुई थी। अब UPSC की बैठक के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही राज्य को नया स्थायी डीजीपी मिल सकता है।
राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आगामी समय में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक रणनीति में डीजीपी की भूमिका अहम रहने वाली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
