परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, केडी सिंह गौर को मुख्यालय में मिली अहम जिम्मेदारी

जारी आदेश के तहत उप परिवहन आयुक्त (यात्री कर) मुख्यालय एवं अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे संजय सिंह का तबादला उप परिवहन आयुक्त, परिक्षेत्र...

May 30, 2026 - 22:39
May 30, 2026 - 22:49
 0  20
परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, केडी सिंह गौर को मुख्यालय में मिली अहम जिम्मेदारी

संजय सिंह बने झांसी परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त, प्रवर्तन एवं यात्री कर कार्यों की कमान अब केडी सिंह गौर के हाथों में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में शनिवार को महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया। जारी आदेश के तहत उप परिवहन आयुक्त (यात्री कर) मुख्यालय एवं अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे संजय सिंह का तबादला उप परिवहन आयुक्त, परिक्षेत्र झांसी के पद पर कर दिया गया है। वहीं झांसी परिक्षेत्र में तैनात केडी सिंह गौर को मुख्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विशेष सचिव परिवहन केपी सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार केडी सिंह गौर अब उप परिवहन आयुक्त (यात्री कर) मुख्यालय का कार्यभार संभालेंगे। इसके साथ ही उन्हें प्रवर्तन से संबंधित सभी कार्यों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

विभागीय व्यवस्था के तहत केडी सिंह गौर प्रवर्तन कार्यों के संचालन में परिवहन आयुक्त के बाद विभाग के सबसे वरिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। उन्हें सीधे परिवहन आयुक्त को रिपोर्ट करनी होगी। ऐसे में विभाग के प्रशासनिक और प्रवर्तन संबंधी मामलों में उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

संजय सिंह इससे पूर्व झांसी संभाग में संभागीय परिवहन अधिकारी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। ऐसे में उनकी झांसी परिक्षेत्र में तैनाती को अनुभव आधारित प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है। विभाग को उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ क्षेत्रीय स्तर पर परिवहन व्यवस्था को मिलेगा।

आदेश जारी होने के बाद नई जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभागीय जानकारों का मानना है कि मुख्यालय स्तर पर केडी सिंह गौर को मिली नई जिम्मेदारी से प्रवर्तन एवं यात्री कर से जुड़े मामलों की निगरानी, समन्वय और कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूती मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0