प्रदेशभर में उठेगी इंसाफ की आवाज़ – जानिए कौन होंगे कांग्रेस के ‘न्याय योद्धा’?

सरकारी तानाशाही के शिकार लोगों को कानूनी रूप से न्याय दिलाने और भ्रष्टचार के खिलाफ आंदोलन को और धार देने के लिए कांग्रेस...

Aug 21, 2025 - 17:42
Aug 21, 2025 - 17:44
 0  13
प्रदेशभर में उठेगी इंसाफ की आवाज़ – जानिए कौन होंगे कांग्रेस के ‘न्याय योद्धा’?

लखनऊ। सरकारी तानाशाही के शिकार लोगों को कानूनी रूप से न्याय दिलाने और भ्रष्टचार के खिलाफ आंदोलन को और धार देने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में न्याय योद्धा तैयार करेगी। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने विधि विभाग का नए सिरे से पुनर्गठन का काम शुरू कर दिया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने गुरूवार को दी।

यह भी पढ़े : देश के 52 कृषि विश्वविद्यालयों के 175 वैज्ञानिकों ने दलहनी फसलों पर किया मंथन

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि योगी सरकार में जिस तरह सच बोलने पर तथा सरकार की कुनीतियों का विरोध करने पर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। उसमें न सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता बल्कि पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता भी पिस रहे हैं। कांग्रेस के न्याय योद्धा सरकारी तानाशाही के शिकार लोगों को कानूनी रूप से न्याय दिलाएंगे और सच और इंसाफ की लौ जलाए रखेंगे।

उन्होंने कहा कि विधि विभाग के सिपाही वोट चोरी और चुनाव आयोग के भ्रष्ट मॉडल के खिलाफ जननायक राहुल गांधी के आंदोलन को और धार देने का काम करेंगे। इतना ही नहीं, वोटर लिस्ट में हो रही धाँधलियों को उजागर कर जिनके भी नाम काटे जा रहे हैं ,उन्हें कानूनी सहायता प्रदान करेंगे।

प्रेसवार्ता कोे सम्बोधित करते हुए विधि विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर आसिफ रिज़वी रिंकू ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार ने लगभग 1719 मुकदमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक प्रतिशोध के चलते दर्ज कराएं हैं। हम अपने सभी भाइयों को कानूनी सहायता प्रदान करेंगे और इनके साथ खडे़ होकर बल प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़े : महाेबा डीएम ने फसल बीमा की जांच के लिए तीन समिति गठित की

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन नितिन कुमार मिश्रा ने कहा कि हम समय-समय पर अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी जारी रखेंगे। हम अधिवक्तागण सरकार द्वारा की जा रही तानाशाही के खिलाफ मोर्चा लेने के लिए संकल्पित हैं। हम कांग्रेस के विधि विभाग में अपने न्याय योद्धाओं के जरिए इंसाफ की आस को बनाए रखेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0