टाइगर रिज़र्व वन्य जीवों से हुआ गुलजार, प्रवेश प्रतिबंधित

उप निदेशक रानीपुर टाइगर रिजर्व नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रानीपुर टाइगर रिजर्व वन्य जीवों से गुलजार हुआ है...

Jul 25, 2024 - 00:39
Jul 25, 2024 - 00:42
 0  2
टाइगर रिज़र्व वन्य जीवों से हुआ गुलजार, प्रवेश प्रतिबंधित

चित्रकूट। उप निदेशक रानीपुर टाइगर रिजर्व नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रानीपुर टाइगर रिजर्व वन्य जीवों से गुलजार हुआ है। कैमरे ट्रैप में विभिन्न स्थानों पर टाइगर, तेंदुआ, भालू, चीतल विचरण करते दिख रहे हैं। यह समय वन्य जीवों के मेटिंग का भी है। शाकाहारी वन्य जीव नए बच्चों को जन्म देते हैं। उनकी सुरक्षा भी आवश्यक है। टाइगर रिजर्व में प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। स्थानीय लोगों से अपील है कि किसी भी दशा में रिजर्व क्षेत्र में प्रवेश न करें। पालतू पशुओं को भी रिजर्व क्षेत्र में न जाने दें।

यह भी पढ़े : श्याम कृपा फार्म हाउस में धान रोपाई प्रारंभ

यह भी पढ़े : डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0