मामले की हो न्यायिक जांच : पंकज मिश्रा

मानिकपुर कस्बे के युवक अंशू की मौत पर कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने आक्रोश व्यक्त किया है...

Jul 17, 2024 - 01:01
Jul 17, 2024 - 01:03
 0  1
मामले की हो न्यायिक जांच : पंकज मिश्रा

कहा कि मृतक अंशू के परिजनों से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल

चित्रकूट। मानिकपुर कस्बे के युवक अंशू की मौत पर कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने आक्रोश व्यक्त किया है। कहा कि निलंबन कार्यवाही नकाफी है। दोषियों को अविलम्ब गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। पीड़ित परिवार की अविलम्ब 25 लाख रुपये आर्थिक मदद दी जाए। बताया कि 18 जुलाई को कांग्रेस का प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिजनों से मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0