फिर सबसे ज्यादा गर्म रहा बांदा, उप्र में धूप ने बढ़ाई परेशानी, साथ ही बढ़ी उमस

तीन दिन बादल के बाद गुरुवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गयी। प्रदेश में कई जिलों में छिटपुट..

Jun 23, 2022 - 02:39
Jun 23, 2022 - 02:41
 0  1
फिर सबसे ज्यादा गर्म रहा बांदा, उप्र में धूप ने बढ़ाई परेशानी, साथ ही बढ़ी उमस

तीन दिन बादल के बाद गुरुवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गयी। प्रदेश में कई जिलों में छिटपुट बादल छाये हुए हैं लेकिन अभी बारिश की संभावना नहीं बन रही है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा बांदा का 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें - माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी की 3.76 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा गुरुवार की मिली जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा बांदा का 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रयागराज का 40.5 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 39.1 डिग्री सेल्सियस, इटावा का 39.4 डिग्री, लखनऊ का 38.7 डिग्री, बस्ती का 38 डिग्री सेल्सियस अधितम तापमान दर्ज किया गया।

मेरठ का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, मुरादाबाद का 36.2 डिग्री, अलीगढ़ का 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान था। वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान सबसे कम 21.7 डिग्री सेल्सियस फतेहगढ़ का दर्ज किया गया। वहीं गोरखपुर का 28.2 डिग्री, लखनऊ का 29.5 डिग्री, प्रयागराज का 26.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं मेरठ का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें - जल्द होगा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे का शुभारम्भ, अपर मुख्य सचिव द्वारा किया गया निरीक्षण

यह भी पढ़ें - झांसी के गरौठा में बनेंगे इंसास राइफल के कारतूस, पीएम मोदी आधारशिला रखेंगे

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 2
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.