महिला ने अपने देवर संग मिलकर पति की हत्या की थी, देवर से थे अवैध संबंध
चौपरा में युवक की हत्या उसी की पत्नी ने अपने देवर संग मिलकर की थी। महिला के अपने देवर से अवैध संबंध थे और...

उरई
चौपरा में युवक की हत्या उसी की पत्नी ने अपने देवर संग मिलकर की थी। महिला के अपने देवर से अवैध संबंध थे और पति इसका विरोध करता था। गुरुवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें - अखिलेश यादव 22 को झांसी में जेल में बंद दीप नारायण से करेंगे मुलाकात
गुरुवार को पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए एसपी रवि कुमार ने बताया कि नदीगांव कस्बा के चौपरा में 10 दिसंबर की रात राजेंद्र उर्फ चौनू की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। घर के पीछे उसका शव पड़ा मिला था। पत्नी रूबी ने तब बयान दिया था, कि खाना खाते समय पति के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। इसके बाद वह घर से चला गया था। देर रात उसका शव घर के पीछे पड़ा मिला था।
यह भी पढ़ें - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों को, कैरियर बनाने के दिए टिप्स
पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की तो राजेंद्र के मोबाइल के सीडीआर में किसी से बात होने की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, पत्नी के बार-बार बयान बदलने से पुलिस को उस पर शक हो गया। पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद गुरुवार की सुबह पुलिस ने रूबी को गिरफ्तार कर लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
यह भी पढ़ें - प्रशासन की मिली भगत से हो रहा अवैध खनन, शासन द्वारा हो कार्यवाही
रूबी ने बताया कि देवर नरेश के साथ उसके प्रेम संबंध थे। पति को जब इसकी भनक लग लगी तो आए दिन उससे विवाद होने लगा था। घटना वाली रात भी झगड़े के बाद देवर नरेश के साथ मिलकर रस्सी से राजेंद्र का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को लेजाकर घर के बाहर फेंक दिया। किसी को शक न हो इसे लेकर राजेंद्र की हत्या की फर्जी कहानी रची। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही हत्यारोपी भाई को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
What's Your Reaction?






