झांसी रेलवे स्टेशन का नाम फिर बदला जायेगा, रेल मंत्रालय ने कार्यवाही शुरू की

झांसी के रेलवे स्टेशन के नाम में एक बार फिर से बदलाव होगा। स्टेशन को नया नाम ‘रानी लक्ष्मीबाई झांसी’ दिया जाएगा..

झांसी रेलवे स्टेशन का नाम फिर बदला जायेगा, रेल मंत्रालय ने कार्यवाही शुरू की

झांसी के रेलवे स्टेशन के नाम में एक बार फिर से बदलाव होगा। स्टेशन को नया नाम ‘रानी लक्ष्मीबाई झांसी’ दिया जाएगा। इसे लेकर रेल मंत्रालय स्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। झांसी में रेलवे स्टेशन की स्थापना ब्रिटिश शासनकाल में 1889 में की गई थी। तब से इस स्टेशन को झांसी के नाम से ही जाना जाता था, लेकिन 132 साल बाद 28 दिसंबर 2021 को इसका नाम बदलकर ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई’ कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें - दो माह में रानी लक्ष्मीबाई की 33 फुट की कांस्य प्रतिमा झांसी में लगाई जाएगी

इस बदलाव पर झांसी वासियों ने आपत्ति जताई थी। उन्हें स्टेशन के नाम में वीरांगना लक्ष्मीबाई तो स्वीकार था, परंतु झांसी जुड़ा न होने पर आपत्ति थी। अब स्टेशन को रानी लक्ष्मीबाई झांसी नाम दिया जा रहा है। वैसे झांसी नाम हमारे मुहावरों और कोक्तियों से जुड़ा रहा है। कहा जा सकता है झांसी और रानी लक्ष्मीबाई का नाम अपने आपमें एक- दूसरे के पूरक हो चुके हैं। जब रानी लक्ष्मीबाई शासन करती थीं, तब भी इस जगह का नाम इसका नाम झांसी ही था।

रेलवे स्टेशन तो यहां बाद में बना। रानी लक्ष्मीबाई के निधन के बाद अंग्रेजों ने 1880 के आखिर में ये रेलवे स्टेशन बनवाया। झांसी का रेलवे स्टेशन देश के सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में एक है। इसके प्लेटफॉर्म आम रेलवे प्लेटफार्म से ज्यादा लंबे हैं इन पर एक साथ दो ट्रेनों को हैंडल किया जा सकता है। गौरतलब है कि, 29 दिसंबर 2021 को रेलवे प्रशासन ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन कर दिया था।

यह भी पढ़ें - अब बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नाम बदलकर पीतांबरा एक्सप्रेस करने की तैयारी, फूटे विरोध के स्वर

इसके साथ ही झांसीवासियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। रेल में सफर करने वाले यात्रियों को भी इससे काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। टिकट बुकिंग और यात्रा के दौरान झांसी नाम न होने की वजह से कई बार यात्री सही स्टेशन का पता नहीं लगा पाते हैै। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने अब स्टेशन का नाम रानीलक्ष्मीबाई झांसी करने का फैसला किया।

ये खबर आपको अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। या कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स पर कमेंट भी कीजिये।

रेलवे की अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए देखते रहिये इस वेबसाइट bundelkhandnews.com को।

यह भी पढ़ें - भारत में पहली बार 31 मई को सभी ट्रेनों के पहिए एक साथ थम जायेंगे ?

What's Your Reaction?

like
9
dislike
0
love
4
funny
0
angry
1
sad
1
wow
2