समाजसेवी शानू गुप्ता पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मानित

दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय संगत भवन में आयोजित कार्यक्रम में सनातन शोध संस्थान ने पर्यावरण...

Oct 1, 2024 - 00:27
Oct 1, 2024 - 00:28
 0  8
समाजसेवी शानू गुप्ता पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मानित

चित्रकूट। दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय संगत भवन में आयोजित कार्यक्रम में सनातन शोध संस्थान ने पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी की। जिसमें जिले के सनातन शोध संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजसेवी शानू गुप्ता को पर्यावरण संरक्षण सम्मान से सम्मानित किया गया। आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ अविनाश जायसवाल, भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ राकेश जैन ने यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गोविंद त्रिपाठी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ मनोज द्विवेदी, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजवीर सिंह, पद्मश्री से सम्मानित जितेन्द्र सिंह, जल वैज्ञानिक ई. श्याम सुन्दर राठी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0