बिच्छू गैंग ने बीटीसी छात्रा से छेड़खानी की, विरोध किया तो फायरिंग शुरू कर दी

बिच्छू गैंग के बदमाशों ने घर में घुसकर बीटीसी छात्रा से छेड़खानी की। पिता के विरोध करने पर हवाई फायरिंग कर...

Jan 7, 2023 - 04:44
Jan 7, 2023 - 06:53
 0  1
बिच्छू गैंग ने बीटीसी छात्रा से छेड़खानी की, विरोध किया तो फायरिंग शुरू कर दी

हमीरपुर

बिच्छू गैंग के बदमाशों ने घर में घुसकर बीटीसी छात्रा से छेड़खानी की। पिता के विरोध करने पर हवाई फायरिंग कर दी। तमंचे की बट से दो लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 12 नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़खानी, जानलेवा हमला, बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें नाग-नागिन की सजीव प्रेमी कहानी का दुखद अंत, नागिन के मरने पर नाग ने फन पटक कर दी जान

जरिया थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया शुक्रवार दोपहर कुछ युवक घर में घुस कर उनकी पुत्री से छेड़खानी कर रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने अपने साथी मौके पर बुला लिए। आरोप है असलहों से लैस 22 लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और गालीगलौज करते हुए हवाई फायरिंग की। इसके बाद वह लोग कार व बाइकों से भागने लगेे। शिकायत पर बदमाशों के पीछे जरिया, जलालपुर व मुस्करा थाना पुलिस लग गई।

यह भी पढ़ें - क्या बांदा अब ठंड का भी रिकॉर्ड बनाने वाले है, 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही शीतलहर ?

मुस्करा पुलिस ने छह थोक पुरवा मोहल्ले में यज्ञशाला के पास कार से भाग रहे नौ आरोपियों को पकड़ लिया। फायरिंग में एक पिल्ले की मौत हो गई है। सीओ सरीला आशीष यादव ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। फायरिंग करने वालों में हिस्ट्रीशीटर राहुल भी शामिल था।पुलिस ने दो साल पहले बिच्छू गैंग रजिस्टर्ड किया था। इस गैंग में ज्यादातर युवा शामिल हैं। यह रंगबाजी में आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। किसी भी साथी के साथ कोई बात होने पर यह बाइक से मौके पर पहुंचकर दहशत फैलाते हैं।
यह भी पढ़ें - गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण की खुदाई में निकल रही है देवी-देवताओं की प्राचीन और आकर्षक मूर्तियां 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1