यूपीटीईटी-2026 के चलते 4 जुलाई को नहीं होगा 'संपूर्ण समाधान दिवस', अब 6 जुलाई को होगा आयोजन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) के मद्देनज़र प्रदेश सरकार ने 4 जुलाई को प्रस्तावित 'संपूर्ण समाधान दिवस' की तिथि में बदलाव कर दिया है...

Jul 2, 2026 - 17:30
Jul 2, 2026 - 17:36
 0  8
यूपीटीईटी-2026 के चलते 4 जुलाई को नहीं होगा 'संपूर्ण समाधान दिवस', अब 6 जुलाई को होगा आयोजन

राजस्व विभाग ने जारी किए निर्देश, सभी जिलाधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को भेजा गया शासनादेश

बांदा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) के मद्देनज़र प्रदेश सरकार ने 4 जुलाई को प्रस्तावित 'संपूर्ण समाधान दिवस' की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब यह कार्यक्रम शनिवार 4 जुलाई के स्थान पर सोमवार 6 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा।

राजस्व अनुभाग-4 की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को यूपीटीईटी-2026 आयोजित की जा रही है। परीक्षा के कारण 4 जुलाई को तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित कराना संभव नहीं है।

शासन ने प्रदेश के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, पुलिस महानिदेशक, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों तथा विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 4 जुलाई के स्थान पर 6 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाए।

गौरतलब है कि प्रदेश की सभी तहसीलों में प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है, जिसमें आम नागरिकों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाता है। शासन का कहना है कि परीक्षा की सुचारु एवं निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0