क्षत्रिय समाज में मजबूत पकड़ रखतें हैं पुष्पेन्द्र सिंह

लोकसभा चुनाव अब जोर पकड़ रहा है। बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट से भाजपा ने आरके सिंह पटेल...

Apr 24, 2024 - 00:39
Apr 24, 2024 - 00:42
 0  1
क्षत्रिय समाज में मजबूत पकड़ रखतें हैं पुष्पेन्द्र सिंह

कद्दावर नेताओं से दूरी बिगाड़ सकता जातीय समीकरण

सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गरम

चित्रकूट(संवाददाता)। लोकसभा चुनाव अब जोर पकड़ रहा है। बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट से भाजपा ने आरके सिंह पटेल, सपा ने पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल व बसपा ने पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी के बेटे मयंक द्विवेदी को टिकट देकर हलचल बढ़ा दी है। भाजपा प्रत्याशी को लेकर ब्राह्मण मतदाताओं मंें सोशल मीडिया पर चर्चाएं चल रही है। बसपा प्रत्याशी अभी तक अपने कद्दावर नेताओं से दूरी बनाए हैं।

यह भी पढ़े : खनन माफिया जबरन खोद रहे किसान का खेत, मना करने पर दी धमकी

पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा ने क्षत्रिय समाज से ठाकुर पुष्पेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बनाया था जो कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं। जिनकी पकड़ पार्टी के मुखिया और शीर्ष नेताओें से रहे हैं। अपने कुशल व्यवहार के चलते संसदीय क्षेत्र के लोगों में आदर के भाव हैं। क्षत्रिय समाज में मजबूत पकड़ के साथ ही साफ सुथरी छवि भी है। क्षत्रिय समाज के लगभग डेढ़ लाख मतदाता संसदीय क्षेत्र में है। जिस तरह से ब्राह्मण एकजुटता की ओर सोच रहा है उसी प्रकार क्षत्रिय समाज भी एकराय होने की ओर कदम बढ़ा सकता है। ऐसे में इन वर्गो को साधने में विभिन्न पार्टी के नेता जुटे हैं। वह कहां तक सफल होंगें यह मतदान से ही पता चलेगा।

यह भी पढ़े : हीट वेव से बचाव के लिए पानी पीकर व सिर ढ़ककर ही बाहर निकलें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0