उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे, राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारी

मुख्यमंत्री पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे। पुष्कर सिंह धामी खटीमा..

Jul 3, 2021 - 07:27
 0  1
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे, राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह

मुख्यमंत्री पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे। पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं।शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी। इसके बाद अब आज शाम छह बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। वहां तैयारी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें - यूपी अनलॉक : पांच जुलाई से सिनेमाहॉल, जिम और स्टेडियम खुलेंगे

आज बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर देहरादून पहुंचे। पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी उनके साथ पहुंचे।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र तोमर ने बैठक से पहले तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक, मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला दोपहर दो बजे से शुरू हो गया था। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक 2.30 बजे पहुंचे।

बैठक के लिए मंत्री रेखा आर्य, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, बिशन सिंह चुफाल सहित सभी लोग पहुंचे। विधायक पुष्कर सिंह धामी और यतीश्वरांनद भी पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौकिश भी बैठक के लिए पहुंचे। वहीं इससे पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के देहरादून स्थित आवास के बाहर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा था। राज्य के नए मुख्यमंत्री के संभावित दावेदारों में इनका नाम भी शामिल था।

यह भी पढ़ें -  उप्र : अयोध्या से चित्रकूट को जोड़ने के लिये बनेगा राम वनगमन मार्ग

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1