बाँदा में स्टंटबाजी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लग्जरी गाड़ियां सीज
जिले में स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई लग्जरी वाहनों को सीज कर दिया...
वायरल वीडियो के बाद एसपी पलाश बंसल ने लिया संज्ञान, 22 हजार का जुर्माना
सीओ ने दी चेतावनी, सोशल मीडिया के लिए जान जोखिम में न डालें
बाँदा। जिले में स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई लग्जरी वाहनों को सीज कर दिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब फेयरवेल पार्टी के दौरान युवक-युवतियों द्वारा तेज रफ्तार लग्जरी गाड़ियों में स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले को मीडिया में प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर संबंधित वाहनों की जांच कर उन्हें सीज कर दिया गया। साथ ही वाहन मालिकों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए कुल 22 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। पुलिस ने संबंधित लोगों को भविष्य में इस तरह की लापरवाही न करने की कड़ी चेतावनी दी है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि सड़क पर स्टंटबाजी करना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता और स्वयं वाहन चालक के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
