पुलिस ने नकली गुटखा फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

एसपी वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष ...

Jul 6, 2023 - 14:37
Jul 6, 2023 - 14:38
 0  1
पुलिस ने नकली गुटखा फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार
जानकारी देते सीओ सिटी हर्ष पांडेय।

चित्रकूट।

भारी मात्रा में गुटखा सामग्री बरामद

एसपी वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भरतकूप सूबेदार बिन्द ने टीम के साथ अवैध रूप से संचालित नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से मिक्सर, पैकिंग मशीन, भारी मात्रा में नकली गुटखा व रेपर, सुपाड़ी समेत कच्चा माल व अन्य सामग्री बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ेंशिवरंजनी तिवारी ’प्राणनाथ‘ से नही कह सकी मन की बात,बागेश्वर बाबा से बिना मिले लौटना पडा

गुरुवार को पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागृह में पत्रकारों से रूबरू हुए सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने बताया कि जनपद में अवैध गुटखा फैक्ट्री के संचालन की सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष भरतकूप अपनी टीम के साथ ग्राम ल्योझा मे सोमदत्त पांडेय के सूने मकान मे छापेमारी की। जहां अवैध गुटखा फैक्ट्री संचालित पायी गयी।

जिसका संचालन मधुसूदन गुप्ता पुत्र रामवदन निवासी धौरही कर रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यहां से भारी मात्रा में विभिन्न ब्राण्ड के नकली गुटखा रैपर बरामद किये गये। पुलिस की छापेमारी के बाद मौके पर जीएसटी व खाद्य सुरक्षा की टीमों को बुलाया गया जो अपने स्तर से नमूना लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगें। पुलिस ने इलेक्ट्रिक मशीन, चार रैपर रोल पेपर, एक बोरा नकली गुटखा पैकेट जिस पर वेबी शुद्ध सुपारी लिखा है।

इसी ब्रांड का पांच किलो रैपर, छह बोरा प्रिंस स्वादिष्ट सुपारी लिखा हुआ नकली गुटखा, एक बोरी सफेद पन्नी के झोले, कटी सुपाड़ी व कच्चा मटेरियल बरामद किया है। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग आठ लाख रूपये है। पुलिस टीम में एसएसआई यदुवीर सिंह, आरक्षी अजीजुद्द्दीन, राकेश कुमार, महिला आरक्षी दीपिका सिंह रहे।

यह भी पढ़ें- शिवरंजनी तिवारी ’प्राणनाथ‘ से नही कह सकी मन की बात,बागेश्वर बाबा से बिना मिले लौटना पडा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0