प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला पीडब्ल्यूडी कर्मचारी गिरफ्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ फेसबुक में अभद्र टिप्पणी करने वाले लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है..

Aug 28, 2021 - 08:30
Aug 28, 2021 - 09:02
 0  4
प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला पीडब्ल्यूडी कर्मचारी गिरफ्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ फेसबुक में अभद्र टिप्पणी करने वाले लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में बताया जा रहा है कि मुख्य अभियंता चित्रकूट धाम बांदा क्षेत्र लोक निर्माण विभाग कार्यालय में कनिष्ठ सहायक निजामुद्दीन सिद्दीकी द्वारा मुख्यमंत्री पर फेसबुक में जो पोस्ट डाली गई है उसमें मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की गई है।

इसकी जानकारी पुलिस को सोशल मीडिया में जुड़े लोगों ने दी जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।इस बात की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा भी की गई है और बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   हिन्दू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -  भाभी ने ननद की पिस्टल लिए फोटो वायरल की, देखिए यहाँ

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 2