उप्र में आठ करोड़ से अधिक लोगों को मिशन शक्ति के तहत किया गया जागरूक

उत्तर प्रदेश में महिला कल्याण विभाग की ओर से मिशन शक्ति अभियान के पहले व दूसरे चरणों के बाद तीसरे चरण का सफल क्रियान्वयन कराया जा रहा है..

Oct 22, 2021 - 04:12
Oct 22, 2021 - 04:15
 0  2
उप्र में आठ करोड़ से अधिक लोगों को मिशन शक्ति के तहत किया गया जागरूक
मिशन शक्ति फाइल फोटो
  • तीसरे चरण में अब तक 22 लाख से अधिक लोगों को किया गया जागरूक

उत्तर प्रदेश में महिला कल्याण विभाग की ओर से मिशन शक्ति अभियान के पहले व दूसरे चरणों के बाद तीसरे चरण का सफल क्रियान्वयन कराया जा रहा है। पहले चरण से लेकर अब तक यूपी के 8,72,66,809 लोगों को जागरूक किया जा चुका है। मिशन शक्ति के तीसरे चरण के तहत अब तक 22 लाख से अधिक लोगों को जागरूक किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने अपराध का रनवे तैयार किया था : स्वतंत्रदेव सिंह

  • विभिन्न योजनाओं से जुड़ रही महिलाएं, स्वरोजगार की मिल रही जानकारी

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि दूसरे प्रदेशों के मुकाबले सर्वाधिक आबादी वाले यूपी ने महिलाओं और बेटियों की हक की आवाज को सुनते हुए उनके लिए न सिर्फ लाभाकारी योजनाओं को प्राथमिकता से लागू किया बल्कि उनके लिए वृहद् अभियान का संचालन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के लिए ये मिशन शक्ति अभियान वरदान साबित हुआ है।

प्रवक्ता के अनुसार साल 2017 से पहले बढ़ते महिला अपराधों के आंकड़े और महिलाओं बेटियों से जुड़ी सुविधाएं व योजनाएं न के बराबर थीं। वहीं साल 2017 के बाद योगी सरकार ने महिलाओं व बेटियों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। आज न सिर्फ अभियान से उनको जागरूक किया जा रहा है, बल्कि सरकार की योजनाएं उन तक सीधे तौर पर विभाग पहुंचा रहा है।

यह भी पढ़ें - उप्र में प्राइमरी स्कूल के छात्रों को मिलेगा उच्च गुणवत्ता का खाना, प्रशिक्षित होंगे रसोईये

  • रोजगार के नए अवसरों की मिल रही जानकारी

इस अभियान के तहत सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं की टीमों द्वारा ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को रोजगार से जुड़े नए अवसरों की जानकारी दी जा रही हैं। इसके तहत उनको लघु व कुटीर उद्योग, जैविक खेती, मास्क बनाने संग ड्रेस व डिजाइनर ज्वैलरी से जुड़े कामों को सिखाया जा रहा है। महिलाएं भी उत्साह संग इन कार्यों को सीख रही हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत विभाग की ओर से महिलाओं व बेटियों को स्वावलंबी बनाने के कार्य पर बल दिया जा रहा है।

महिला कल्याण विभाग के निदेशक मनोज कुमार राय ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत समस्त कल्याणकारी तथा संरक्षण संबंधी योजनाओं को उत्तर प्रदेश की अंतिम महिला तक पहुंचाने हेतु महिला कल्याण विभाग प्रतिबद्ध है। इस मिशन के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं के प्रति लोगों की सोच में बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें - अब 'एक्शन हीरो' के रूप में नजर आयेंगे आयुष्मान खुराना

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1