महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह का आयोजन...

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

16 टीवी मुक्त ग्राम पंचायत के प्रधान हुए सम्मानित

गांधी ने आजादी और देश की तरक्की में शास्त्री का रहा अहम योगदान : डीएम

स्वच्छता रखने का दिया गया संदेश

चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान उनके छायाचित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया। 

यह भी पढ़े : बुंदेलखंड के लाल गेहूं की विदेशों में मचेगी धूम

जिलाधिकारी ने कहा कि आज जो भारत का स्वरूप है दोनों महान विभूतियों के महत्वपूर्ण योगदान से है। उनका व्यक्तित्व बहुत बड़ा था। उन्होंने संघर्ष कर शोषितों, वंचितों के लिए अग्रणी भूमिका निभाई। जब महात्मा गांधी अफ्रीका से लौट के आए तो भारत के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया। आजादी के बाद विश्व के कई देशों में आजादी मिली जो इनके प्रेरणा स्रोत रहे। उन्होंने कहा कि यह भारत के राष्ट्रपिता ही नहीं बल्कि पूरे विश्व ने उनके आदर्शों को मानते हैं। उन्होंने कहा कि उनके विचारों पर चलकर कुछ कर सकते हैं। कहा कि कई आंदोलन में उनका नेतृत्व रहा। उनसे पहले भी आंदोलन हुए लेकिन गांधी जी के रास्ते पर चलकर आजादी मिली। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी जब अपनी भूमिका में होते है तो गरीब, असहायों की सहायता करें। महात्मा गांधी जीवन में किसी कार्य को करने से पहले आत्मसात करते थे उसके बाद ही किसी को उपदेश देते थे। इसी तरह जब तक अपनी आदत में सुधार नहीं कर सकते तब तक किसी का सुधार नहीं कर सकते। सभी गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान भी चला रहा है। सभी लोग घर, मोहल्ले एवं आसपास भी साफ सफाई रखें। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का भी बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश को प्रगति की राह पर लाए। दोनों महान विभूतियों के कार्यों का अपने जीवन में चरितार्थ करना होगा। कहा कि महापुरुषों को पढ़े एवं उनकी डॉक्यूमेंट्री को भी देखें। जिससे नई दिशा मिलेगी। 

अपर जिलाधिकारी उमेश चन्द्र निगम ने कहा कि हर वर्ष गांधी जी एवं शास्त्री जी का जन्म दिवस मानते हैं। ये केवल महापुरुष ही नहीं देश का भविष्य लिखने वाले थे। इसीलिए इन्हें बापू की उपाधि मिली है। कहा कि उनकी प्राथमिकता देश को स्वतंत्र कराए जाने के लिए थी। जिससे अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि अपनी समस्या पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए लक्ष्य की तरफ देखना होगा। अगर स्वच्छ वातावरण हो तो समाज भी स्वच्छ होगा। इसमें सभी लोगों को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया। उन्होंने किसानों पर विशेष बल देकर देश में खाद्यान्न की कमी नहीं होने दिया। 

यह भी पढ़े : आठ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ाई

इस मौके पर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में वर्ष 2023 में टीवी मुक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। जिसमें कमला देवी, सुधा त्रिपाठी, शशि देवी, राम सिंह, निर्मला देवी, प्रतिभा पांडेय आदि 16 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को गांधी जी की कांस्य मूर्ति और प्रशस्ति पत्र, शाल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एडीएम न्यायिक राजेश प्रसाद, सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी, एसडीएम मोहम्मद जसीम, सहायक कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह, डब्ल्यूएचओ मंडलीय सलाहकार डॉ पवन पालीवाल, जिला छय रोग अधिकारी डॉ दयाशंकर, नाजिर सदर अरुण कुमार शुक्ला, अवध नारायण सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0