बांदा में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्त निकाय ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के जिला युवा अधिकारी कार्यालय, बांदा द्वारा वित्तीय वर्ष...

Jun 11, 2026 - 18:16
Jun 11, 2026 - 18:16
 0  12
बांदा में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी

‘मेरा युवा भारत’ के तहत 8 विकासखंडों के लिए स्वयंसेवकों का चयन, दस्तावेज सत्यापन और ज्वाइनिंग के निर्देश

बांदा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्त निकाय ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के जिला युवा अधिकारी कार्यालय, बांदा द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYV) योजना के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।

जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया ने बताया कि स्वयंसेवकों का चयन पूर्ण पारदर्शिता के साथ त्रिस्तरीय चयन समिति द्वारा किया गया। इसके लिए 9 एवं 10 जून 2026 को विकासखंडवार साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। चयन प्रक्रिया में समिति के सदस्य लखन लाल राजपूत एवं प्रमोद कुमार तिवारी ने भी सहभागिता की।

जिले के विभिन्न विकासखंडों में चयनित युवा स्वयंसेवकों को सामाजिक जागरूकता, युवा विकास, खेल गतिविधियों, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा सामुदायिक विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

जिला युवा अधिकारी कार्यालय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे अपने मूल दस्तावेजों, जिनमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक अंकपत्र एवं विद्यालय/महाविद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र शामिल हैं, के साथ तत्काल ‘मेरा युवा भारत’ कार्यालय, बजरंग भवन, केनपथ महोबा रोड, बांदा में उपस्थित होकर अपनी ज्वाइनिंग सुनिश्चित करें।

अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय में दस्तावेज सत्यापन एवं योगदान न करने वाले अभ्यर्थियों के संबंध में विभागीय नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0