झाँसी : फरियादी महिला की ही कर दी थाना में पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

झाँसी के शहर कोतवाली में महिला पुलिस कर्मियों ने महिला फरियादियों की जमकर की पिटाई...

Oct 15, 2020 - 00:23
Oct 15, 2020 - 01:37
 0  9
झाँसी : फरियादी महिला की ही कर दी थाना में पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
फरियादी महिला की ही कर दी थाना में पिटाई

झाँसी के शहर कोतवाली में महिला पुलिस कर्मियों ने महिला फरियादियों की जमकर की पिटाई, झाँसी के एसएसपी द्वारा सभी थानेदारो को थाने पर आने वाले फरियादियों की बात पूरी गम्भीरता से सुनी जाने  और उनसे दोस्त की तरह व्यवहार किये जाने के आदेश तो दे दिए।

यह भी पढ़ें - झाँसी में हुई हॉरर फिल्म बुंदेलखंड कॉटेज की शूटिंग

लेकिन झाँसी में कुछ कर्मचारियों पर अपने मुखिया के आदेश का जरा भी असर नही हो रहा, बुन्देलखण्ड न्यूज़ के कैमरे में  कैद हुआ पिटाई का मामला, यह मामला शहर कोतवाली में जहाँ फरियाद लेकर पहुँची महिलाओं से ऐसा बर्ताव किया गया कि उसे देखकर खुद विभाग के मुखिया भी शरमा जाएं, यकीन नहीं होता तो खुद देख लीजिए।

सादा लिबास में फरियादी को थप्पड़ जड़ रही यह महिला कोतवाली में तैनात सिपाही है, जबकि फरियादी को डाट रहा दूसरा व्यक्ति भी थाने का मुंशी है। जो महिला को दुत्कार कर थाने से भगा रहा है।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को 2022 तक तैयार करने की कवायद तेज

दरअसल फरियाद लेकर पहुँची महिलाएं कोतवाली क्षेत्र के गुसाईंपुरा मुहल्ले की हैं। पुलिस इनके परिवार के युवक को थाने ले आई थी। यह दोनों महिलाएं मामला पता करने कोतवाली पहुचतीं हैं। बस इसके बाद पुलिस इनसे कैसा बर्ताव करती है, यह वीडियो में साफ नजर आ रहा है। महिलाओं का कुसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने पुलिस से यह सवाल कर दिया कि उनके परिवार के युवक को किस जुर्म में थाने लाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0